राजस्थान में इंग्लिश मीडियम में बदले जाएंगे 240 सरकारी स्कूल

राजस्थान सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 240 सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में बदलने की मंज़ूरी दे दी है। इसमें प्राथमिक स्तर के 71, उच्च-प्राथमिक स्तर के 88 व उच्च-माध्यमिक स्तर के 81 स्कूल शामिल हैं। वहीं, जयपुर में विद्याधर नगर के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा।

Load More