राजस्थान में इंस्टाग्राम के ज़रिए हथियार बेचने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 पिस्टल, 9 मैगज़ीन और 19 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी हथियारों की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे और उसी के ज़रिए उन्हें हथियार के ऑर्डर मिलते थे। आरोपी मध्य प्रदेश से ₹15,000 में एक हथियार खरीद कर राजस्थान में उसे ₹35,000 तक में बेच रहे थे।