राजस्थान में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश ने लोगों से कान पकड़कर माफी मांगी
कोटा (राजस्थान) में ₹50,000 के 22-वर्षीय इनामी बदमाश शाहरुख का कान पकड़कर लोगों से माफी मांगने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। उसने प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी और जब पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर गई तब वह लोगों को इकट्ठा होता देख घबरा गया था। 18 अगस्त को गिरफ्तार हुए शाहरुख पर 7 मामले दर्ज हैं।