राजस्थान में इस मॉनसून सीज़न के दौरान अब तक औसत से 153% ज़्यादा हुई बारिश
राजस्थान के जल संसाधन विभाग के मुताबिक, इस मॉनसून सीज़न में राज्य में 9 जुलाई तक 223 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो मॉनसून में होने वाली औसत बारिश से 153 फीसदी अधिक है। बकौल विभाग, पूरे मॉनसून में राजस्थान में करीब 435 मिलीमीटर बारिश होती है। राजस्थान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है।