राजस्थान में एक जन आधार कार्ड में शेर, पांडा और भालू की फोटो लगाकर जोड़े गए 16 फर्ज़ी नाम
झुंझुनूं (राजस्थान) में एक महिला के जन आधार कार्ड में 16 फर्ज़ी नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। इनमें से एक नाम 'भालू' है और फर्ज़ी नामों के लिए 4 शेर, 6 पांडा और 6 फूलों की तस्वीरें लगाई गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पेंशन लेने के लिए 15 फर्ज़ी नामों के पीपीओ नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।