राजस्थान में एक माह पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खाया ज़हर, 20 वर्षीय प्रेमिका की हुई मौत
झुंझुनू (राजस्थान) में एक माह पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े ने गुरुवार को पकड़े जाने के डर से ज़हर खा लिया। घटना में 20-वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि 21-वर्षीय युवक की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने भागने के लिए इस्तेमाल की गई कार के ड्राइवर से कहा था कि उनकी शादी नहीं हुई तो मर जाएंगे।