राजस्थान में एक ही परिवार के 17 भाई-बहनों ने एकसाथ की शादी, छपवाया था एक ही निमंत्रण कार्ड
बीकानेर (राजस्थान) में मंगलवार को एक ही परिवार के 17 भाई-बहनों ने एकसाथ शादी की। इसके लिए शादी का निमंत्रण कार्ड भी एक ही छपवाया गया था जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है। परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य के अनुसार, संयुक्त परिवार में रहने वाले उनके पांच बेटों की 12 बेटियां और 5 बेटे हैं जिनकी शादी एकसाथ कराई गई।