राजस्थान में एक ही परिवार के 2 गुटों में ज़मीन के विवाद में हुई झड़प, 2 लोगों की मौत व 16 घायल
पुलिस ने बताया कि अलवर (राजस्थान) में सोमवार को ज़मीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में झड़प हो गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, जिन लोगों की मौत हुई उन पर तलवारों से हमला हुआ था। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है।