राजस्थान में एक्सप्रेसवे पर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बर्तनों में भरकर ले जाते दिखे लोग
अलवर (राजस्थान) में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 25,000 लीटर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। सामने आईं तस्वीरों व वीडियो में लोग बर्तनों व पॉलिथीन में तेल भरकर ले जाते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, टैंकर से करीब 10,000 लीटर तेल बह गया था व हादसे में टैंकर चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।