राजस्थान में एग्ज़िट पोल्स के अनुसार किस पार्टी को मिल सकते हैं कितने प्रतिशत वोट?
'इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया' के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 42% और बीजेपी को 41% वोट मिल सकते हैं। वहीं, 'एबीपी सी-वोटर' ने एग्ज़िट पोल में बीजेपी को 45% और कांग्रेस को 41% वोट मिलने का अनुमान लगाया है। 'रिपब्लिक टीवी-मैटराइज़' के मुताबिक, एग्ज़िट पोल में बीजेपी को 43.7% और कांग्रेस को 38.6% वोट मिल सकते हैं।