राजस्थान में एबीपी सी-वोटर के ओपिनियन पोल में कौनसे नेता हैं सीएम पद के लिए लोगों की पसंद?
एबीपी सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान में 34% लोगों ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है। 22% लोगों ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, 18% लोगों ने सचिन पायलट, 10% लोगों ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और 7% लोगों ने बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को अपनी पसंद बताया।