राजस्थान में डिलीवरी बॉय ने एमेज़ॉन के वेयरहाउस से चुराया ₹1.83 लाख का कैमरा, पकड़ा गया
जयपुर (राजस्थान) में एमेज़ॉन के डिलीवरी बॉय को वेयरहाउस से ₹1.83 लाख का कैमरा चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने दोस्त से कैमरा बुक करवाया और डिलीवरी वाले दिन कंपनी के वेयरहाउस में असली को डमी कैमरे से बदल दिया। एक कर्मचारी द्वारा आरोपी को कैमरा बदलते हुए देखने पर मामले का खुलासा हुआ।