राजस्थान में एसपी की कार से टक्कर के बाद 20 फीट उछलकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, हुई मौत
बालोतरा (राजस्थान) में रविवार को एसपी हरिशंकर की कार से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, ओवरटेक करते समय कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार करीब 150 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल रही थी व टक्कर से युवक 20 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गया था।