राजस्थान में एसीबी ने वरिष्ठ अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, 36 भूखंड के दस्तावेज़ बरामद
राजस्थान के ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति को लेकर राज्य के समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के जयपुर व आसपास के 6 ठिकानों पर छापेमारी की। बकौल एसीबी, पहाड़िया व उनके परिजनों के नाम पर 36 आवासीय व कृषि भूखंडों के दस्तावेज़ बरामद हुए जिनकी अनुमानित बाज़ार कीमत करोड़ों रुपए है।