राजस्थान में ऑनलाइन गेमिंग से युवक पर हुआ कर्ज़, सल्फास खाकर की खुदकुशी की कोशिश
झालावाड़ (राजस्थान) में ऑनलाइन गेमिंग के कारण लाखों रुपए का कर्ज़ होने के बाद तनाव में चल रहे 20 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। युवक के पिता के मुताबिक, वह अब तक ₹3 लाख का कर्ज़ लौटा चुके हैं।