राजस्थान में ऑपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 2 साल के बच्चे की हुई मौत
भरतपुर (राजस्थान) के एक निजी अस्पताल में करीब 2 साल के एक बच्चे की हर्निया के ऑपरेशन के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई है। बकौल परिजन, इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को जयपुर रेफर किया गया था जहां डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।