राजस्थान में कंटेनर की टक्कर से 'जुगाड़' वाहन सवार 3 वर्षीय बच्ची व महिला की मौत, 20 घायल

दौसा (राजस्थान) में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर गुरुवार रात को एक कंटेनर द्वारा 'जुगाड़' वाहन को टक्कर मारने से उसमें सवार 3 वर्षीय बच्ची व एक महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल खबर, 'जुगाड़' वाहन सवार लोग एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

Load More