राजस्थान में कंटेनर की टक्कर से स्कूटर सवार 28 वर्षीय डॉक्टर, उसकी पत्नी व साली की हुई मौत
भरतपुर (राजस्थान) में सोमवार रात तेज़ रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए एक स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें स्कूटर सवार एक 28-वर्षीय डॉक्टर, उसकी पत्नी और 11-वर्षीय साली की मौत हो गई। वहीं, पेड़ से टकराने के चलते कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया है।