राजस्थान में कई वर्षों से बंद पड़ी दुकान में कूड़े के ढेर में मिला शव, चूहों ने कुतर दी थी लाश
उदयपुर (राजस्थान) में शुक्रवार को कई वर्षों से बंद पड़ी दुकान में एक शख्स का शव बरामद किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 4-5 दिन पुराने शव को चूहों ने कुतर दिया था। बकौल पुलिस, दुकान के अंदर से बदबू आ रही थी व आसपास के लोगों द्वारा अंदर जाकर देखे जाने पर उन्हें कूड़े के ढेर में लाश मिली।