राजस्थान में कल कई ज़िलों के लिए जारी की गई अति शीतलहर व घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के जयपुर स्थित केंद्र ने शनिवार के लिए राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर ज़िले में अति शीतलहर व घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और बीकानेर में शनिवार को घना कोहरा रहने की संभावना है।