राजस्थान में कल कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

भारतीय रेलवे के अनुसार, राजस्थान में तकनीकी कार्यों के चलते रविवार को कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी जबकि राज्य से आने-जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 19735/19736 (जयपुर-मारवाड़-जयपुर) कल रद्द रहेंगी जबकि ट्रेन संख्या 09621 (अजमेर-बांद्रा टर्मिनस) और ट्रेन संख्या 15013 (जैसलमेर-काठगोदाम) समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव हुआ है।

Load More