राजस्थान में कल कहां-कहां बारिश होने की है संभावना?
मौसम विभाग (जयपुर) ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक के लिए राजस्थान के बांसवाड़ा ज़िले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। राज्य के 26 ज़िलों में बादलों के गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।