राजस्थान में कल कहां-कहां भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है?
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, राजस्थान में बुधवार को बारां और धौलपुर में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की आशंका है। वहीं, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर के लिए बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।