राजस्थान में कल किन जगहों पर बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जोधपुर संभागों के कुछ स्थानों पर बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, अलवर, बूंदी, दौसा और कोटा समेत राज्य के 11 ज़िलों में बादलों के गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।