राजस्थान में कल कौन-कौनसे ज़िलों में छा सकता है घना कोहरा?
आईएमडी के जयपुर केंद्र ने गुरुवार के लिए अपनी भविष्यवाणी में राजस्थान के 13 ज़िलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन ज़िलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर शामिल हैं। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए भीषण शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है।