राजस्थान में कल सुबह 6 बजे से 48 घंटे के लिए बंद रहेंगे ज़्यादातर पेट्रोल पंप
राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालकों ने वैट कम करने समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है जिसके चलते रविवार सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक अधिकतर पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के करीब 5,800 पेट्रोल पंप में से 4,000+ पंप बंद रहेंगे।