राजस्थान में कल हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए कौनसे मुख्य फैसले?
राजस्थान में नए ज़िलों के गठन के लिए बनी राम लुभाया कमिटी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में चर्चा पूरी हो गई। स्कूलों में हर शनिवार को संविधान पढ़ाने का फैसला लिया गया है। कर्मचारियों को 6 महीने में पहला इंक्रीमेंट देने और राजस्थान आईएलडी स्किल्स यूनिवर्सिटी का नाम दि विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी रखने का निर्णय लिया गया।