राजस्थान में कांग्रेस के टिकट बंटवारे से पहले पार्टी अध्यक्ष खरगे से मिलने पहुंचे अशोक गहलोत
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। गौरतलब है कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।