राजस्थान में कांग्रेस नेता की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क, बस में लगाई आग

बारां (राजस्थान) के अटरू में 24 जुलाई को 15-20 लोगों के हमले में घायल हुए कांग्रेस नेता दिनेश मीणा की मौत के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों ने अटरू-खानपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने लोक परिवहन की बस में आग लगा दी। वहीं, घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।

Load More