राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत की खबरों का उनके बेटे ने किया खंडन
करणपुर (राजस्थान) से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की खबरों का उनके बेटे ने खंडन किया है। गौरतलब है, गुरमीत को किडनी की समस्या के चलते बीते दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, गुरमीत के परिजन ने बताया है कि उनकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।