राजस्थान में कांग्रेस विधायक मलिंगा समेत कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

राजस्थान के बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा और 'आप' की प्रदेश इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग बरार समेत कई नेता रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेताओं को जयपुर में पार्टी की सदस्यता दिलाई। बकौल रिपोर्ट्स, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट न मिलने पर मलिंगा नाराज़ थे।

Load More