राजस्थान में कांग्रेस विधायक संजय जाटव के खिलाफ सेल्समैन से लूट के आरोप में केस दर्ज
धौलपुर (राजस्थान) के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक संजय जाटव और उनके साथियों के खिलाफ एक शराब ठेकेदार के सेल्समैन से मारपीट व लूट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित सेल्समैन ने बताया कि बुधवार रात उसके साथ मारपीट कर ₹1.90 लाख छीने गए। पुलिस के मुताबिक, सेल्समैन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।