राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने पर आलाकमान फैसला लेगा कि कौन नेतृत्व करेगा: पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को 'पीटीआई' से कहा कि उनकी पार्टी 'एकजुट होकर' राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगली बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी आलाकमान विधायकों से चर्चा के बाद इस बात पर फैसला लेगा कि अगली सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। बकौल पायलट, कांग्रेस हमेशा से एकजुट रही है।