राजस्थान में काफिला रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर चिल्लाए बीजेपी प्रत्याशी, किया प्रदर्शन

जहाज़पुर (राजस्थान) विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गोपीचंद मीणा के काफिले को रविवार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक दिया जिसको लेकर मीणा की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। एक वीडियो में पुलिसकर्मियों पर मीणा चिल्लाते व सड़क पर समर्थकों संग बैठकर प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। बकौल पुलिस, मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।

Load More