राजस्थान में कार और डंपर की टक्कर में 50 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत

चूरू (राजस्थान) में शुक्रवार को एक कार और डंपर में टक्कर हो गई जिससे कार चला रहे सांडवा के थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामभज (50) की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय वह एक सरकारी काम करके संगरिया से लौट रहे थे। वहीं, पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर डंपर के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Load More