राजस्थान में कार के टायरों के बीच सीक्रेट बॉक्स बनाकर तस्करी की जा रही ₹9 करोड़ की स्मैक ज़ब्त

राजस्थान सीआईडी की टीम ने लखनऊ (यूपी) से बारां लाई जा रही ₹9 करोड़ की कीमत की 3.6 किलोग्राम स्मैक ज़ब्त करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, स्मैक को कार के टायरों के बीच सीक्रेट बॉक्स बनाकर उसमें छिपाया गया था। बकौल अधिकारी, दोनों के पास से ₹10,000 और दो मोबाइल मिले हैं।

Load More