राजस्थान में कार ने स्कूटर सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारने के बाद 150 मीटर तक घसीटा

झुंझुनूं (राजस्थान) में तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटर सवार शख्स व उसके 9-वर्षीय बेटे को टक्कर मारने के बाद करीब 150 मीटर तक घसीटा जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिता-पुत्र को घसीटने से पहले कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी थी। बकौल पुलिस, घटना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

Load More