कोटा (राजस्थान) में पुलिस ने एक कार से लुप्तप्राय प्रजाति के काले हिरण का शव बरामद किया है। शिकार की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कार सवार 4 लोग भागने लगे थे जिनमें से 2 को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से कार, 12-बैरल की बंदूक व कारतूस भी ज़ब्त किए हैं।