राजस्थान में कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक का भीड़ के सामने किया अपहरण
बाड़मेर (राजस्थान) में कार सवार कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का अस्पताल के सामने से अपहरण कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक का अपहरण किए जाते समय कई लोग वहां खड़े दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि युवक को बदमाशों ने घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर फेंक दिया था।