राजस्थान में काले झंडे दिखा रहे लोगों को राज्यवर्धन राठौड़ ने की मिठाई खिलाने की कोशिश
जयपुर (राजस्थान) में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में राठौड़ विरोध कर रहे लोगों को मिठाई खिलाने का प्रयास करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में लोग पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के समर्थन में नारे लगाते दिखे।