राजस्थान में किन ज़िलों के लिए शीतलहर व भयंकर शीतलहर की चेतावनी की गई है जारी?
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई ज़िलों के लिए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार (12 जनवरी) को अलवर, करौली, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर और चूरू में 12 जनवरी को भयंकर शीतलहर या पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है जबकि 13 जनवरी को इन ज़िलों में शीतलहर की संभावना जताई है।