राजस्थान में किन ज़िलों में जल परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए मंज़ूर किए गए ₹266 करोड़?
राजस्थान सरकार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में जल परियोजनाओं से जुड़े 15 कार्यों के लिए ₹265.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इनमें जयपुर, प्रतापगढ़, करौली, जालौर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, सवाई माधोपुर व उदयपुर में विभिन्न बांधों, नहरों और सिंचाई परियोजनाओं एवं उप परियोजनाओं में मरम्मत और रख-रखाव आदि से संबंधित कार्य शामिल हैं।