राजस्थान में किन मांगों को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर रहे 50,000 नर्सिंग कर्मचारी?

राजस्थान में सरकारी अस्पतालों के लगभग 50,000 नर्सिंग कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे। नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इन मांगों में केंद्र के समान वेतन, वेतनमान में अंतर को दूर करना, एक अलग नर्सिंग निदेशालय की स्थापना और संविदा भर्ती खत्म करना शामिल है।

Load More