राजस्थान में किन स्टेशनों पर रुकेगी कोटा व सवाई माधोपुर के बीच शुरू होने वाली मेमू ट्रेन?
राजस्थान के कोटा व सवाई माधोपुर के बीच नई मेमू ट्रेन के संचालन को रेलवे ने मंज़ूरी दे दी है। बकौल रेलवे, यह ट्रेन रोज़ाना सवाई माधोपुर से सुबह 6:55 बजे रवाना होगी और कोटा से शाम 7ः25 बजे चलेगी। यह ट्रेन कुशतला, रवांजना डूंगर, आमली, इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, लाखेरी, घाट का बराना, कापरेन और अरनेठा सहित 12 स्टेशनों पर रुकेगी।