राजस्थान में किन स्टेशनों पर रुकेगी जोधपुर से अहमदाबाद के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और यह ट्रेन जोधपुर से अहमदाबाद (गुजरात) के साबरमती स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर से चलकर राजस्थान के पाली, फालना और आबू रोड स्टेशन पर रुकेगी। यह भगत की कोठी (जोधपुर) से साबरमती तक की दूरी 6 घंटे 5 मिनट में पूरी करेगी।