राजस्थान में किस ज़िले के कितने गांवों को सड़क से जोड़ने के कार्यों का हुआ शिलान्यास?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 ज़िलों के 1,514 राजस्व गांवों को सड़क से जोड़ने के कार्यों का शिलान्यास किया है जिसमें ₹2,422 करोड़ लागत आएगी। बकौल सरकार, बाड़मेर में 827, जोधपुर में 250, उदयपुर में 100, जैसलमेर में 74, बांसवाड़ा में 35, टोंक में 21, डूंगरपुर में 21 और जयपुर में 5 गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा।