राजस्थान में किस तरह होगा जाति आधारित सर्वे?

राजस्थान में जाति आधारित सर्वेक्षण कार्य आयोजना (आर्थिक एवं सांख्यिकी) विभाग द्वारा नोडल विभाग के रूप में संपादित किया जाएगा। बकौल सरकार, ज़िला कलेक्टर सर्वे के लिए सभी नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, ग्राम एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं ले सकेंगे। सरकार के मुताबिक, सर्वे के लिए नोडल विभाग द्वारा प्रश्नावली तैयार की जाएगी।

Load More