राजस्थान में किस पार्टी के कितने नवनिर्वाचित विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक केस?
'एडीआर' के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के 115 नवनिर्वाचित विधायकों में से 35 (30%) विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 69 में से 20 (29%) विधायकों और भारत आदिवासी पार्टी के 3 में से 2 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 8 में से 3 (38%) निर्दलीय विधायकों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।