राजस्थान में किसान मेले में आया 1,300 किलो का भैंसा, हर माह ₹3-₹4 लाख का बिकता है वीर्य
उदयपुर (राजस्थान) में किसान मेले में मुर्रा नस्ल का 1,300-किलोग्राम वज़नी भैंसा 'राजा' आकर्षण का केंद्र बन गया है। उसके साथ आए व्यक्तियों ने बताया, "महीने में इसका ₹3-₹4 लाख का वीर्य बिकता है...इसके वीर्य से बच्चा पैदा करने वाली भैंस का दूध बढ़ जाता है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राजा' अगले एक साल में 11,000 बच्चों का पिता बनेगा।