राजस्थान में की गई 93 वर्षीय महंत की हत्या, मंदिर में मिला शव
टोंक (राजस्थान) के डिग्गी में भूरिया महादेव मंदिर के 93-वर्षीय महंत सियाराम दास बाबा की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और उनका शव बुधवार सुबह मंदिर के आश्रम में मिला। घटना के विरोध में बाज़ार बंद कर स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बाबा करीब 50-वर्ष से आश्रम में अकेले रह रहे थे।